डीयू के इस महाविद्यालय में बंपर भर्तियां,बस ऐसे करना होगा आवेदन

admin
Updated At: 30 Dec 2022 at 06:41 PM
DU Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज में (Satyawati College Evening) सहायक प्रोफेसर के पदों पर फिर से भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। डीयू की तरफ से 31 दिसंबर से-06 जनवरी 2023 के रोजगार समचार पत्र में भी इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट http://satyawatievedu.ac.in पर जाकर भर्ती से संबंधित अधिसूचना को चेक कर सकते हैं। भर्ती विज्ञापन के अनुसार 72 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों वाणिज्य, अर्थशास्त्र,अंग्रेजी,हिंदी, इतिहास, गणित ,पॉलिटिकल साइंस, उर्दू, पर्यावरण विज्ञान,संसकृत जैसे विषयों के लिए भर्ती होगी। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 जनवरी, 2023 है। आवेदन की प्रक्रिया 20 दिसंबर से जारी है।
DU Recruitment पदों का विवरण
पद | पदों की संख्या |
वाणिज्य | 14 |
अर्थशास्त्र | 14 |
अंग्रेजी | 08 |
हिंदी | 06 |
इतिहास | 08 |
गणित | 04 |
राजनीति विज्ञान | 08 |
संस्कृत | 03 |
उर्दू | 06 |
पर्यावरण विज्ञान | 01 |
कुल | 72 |
यह होगा वेतनमान
असिस्टेंट प्रोफेसर का वेतनमान 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स में एकेडमिक पे लेवल-10 (₹57,700-1,82,400/-) रुपये। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ। यूजीसी नेट परीक्षा पास होना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगाऐसे भरें आवेदन पत्र
- सबसे पहले कॉलेज की आधिकारिक अधिसूचना से पात्रता की जांच करें।
- ऑनलाइन पोर्टल https://www.colrec.uod.ac.in/ पर जा
- अब आवेदन पत्र भरें।
- जाति, और शैक्षिक दस्तावेज जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अब ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
- भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement