फूलप्रूफ प्लान के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी बीजेपी, केंद्रीय मंत्री और सांसदों के भरोसे जीत की तलाश

admin
Updated At: 05 Oct 2023 at 10:37 PM
छत्तीसगढ़ की दूसरी सूची के लिए हाईकमान राज्यों के सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का नाम फाइनल करने में जुटा है। वही सर्वे के अनुसार भाजपा कमजोर सीटों पर जीत हासिल करने के लिए खास रणनीति तैयारी कर रही है। ऐसी चर्चा है कि, भाजपा मध्य प्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में भी केंद्र के दिग्गजों को कमजोर सीटों पर उतारकर जीत हासिल करने का प्रयास कर सकती है। इनमें कुछ केंद्रीय मंत्री और सांसदों के नामों सबसे आगे नजर आ रहे हैं।
बीजेपी केंद्रीय मंत्री और सांसदों को उन मुश्किल सीटों पर चुनाव लड़ाना चाहती है जिन पर उसे अभी तक जीत नहीं मिल पाई है।
बीजेपी ने विधानसभा चुनाव को लेकर फूल प्रूफ प्लान बनाया है। इसके तहत शीर्ष ने नेतृत्व ने की सी और डी कैटेगरी की सीटों पर विशेष नजर है। बीजेपी इन श्रेणी की सीटों पर अब जीत हासिल करने के लिए लगातार जुटी हुई है। ऐसे में इन कमजोर सीटों पर भाजपा ने केंद्रीय मंत्री और सांसदों को उतारने का मन बनाया है। जहां सी और डी कैटेगरी में पार्टी के दिग्गजों को उतार कर बीजेपी वहां से जीत तलाश कर रही है।
छत्तीसगढ़ में भी यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि कई सांसदों को टिकट दिया जा सकता है। पार्टी के पांच ऐसे सांसद है जो एक बार से ज्यादा बार विधानसभा या लोकसभा चुनाव लड़ चुके है। पार्टी पहले ही दुर्ग से सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा सीट से टिकट दे चुकी है। बघेल को सीएम भूपेश बघेल के सामने उतारा गया है।
अरुण साव: बिलासपुर संसदीय सीट से सांसद हैं। साव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। अरुण साव को लोरमी या फिर बिलासपुर से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। बिलासपुर से सांसद होने के कारण साव का प्रभाव कई सीटों पर रहेगा इसलिए उन्हें उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
रेणुका सिंह: केंद्रीय राज्य मंत्री सिंह की विधानसभा चुनाव लड़ाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वे सरगुजा संसदीय सीट से सांसद हैं। रेणुका सिंह 2003 में विधायक रह चुकी हैं। केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद क्षेत्र में उनका जनाधार बढ़ा है जिसे देखते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। रेणुका को लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का भी अनुभव हैं। वे प्रेम नगर सीट से 2003,2008 में विधायक रह चुकी है।
सरोज पांडेय: राज्यसभा सांसद पांडेय पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। उनके पास लोकसभा और विधानसभा चुनाव दोनों ही चुनाव का अनुभव है। सरोज पांडेय के नाम एक ही समय में महापौर,विधायक और सांसद रहने का रिकॉर्ड है।
विजय बघेल: विजय बघेल पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। इसके पहले वे तीन बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके है।
संतोष पांडेय: राजनांदगांव से सांसद संतोष पांडेय के भी विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। पांडेय कवर्धा जिले के रहने वाले हैं। उन्हें कवर्धा जिले की किसी विधानसभा सीट से उतारा जा सकता है।
गोमती साय: राय रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। जशपुर जिले की पत्थलगांव विधानसभा सीट से उनके उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
चुन्नीलाल साहू: महासमुंद सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले साहू पहली बार के सांसद है। लेकिन वे खल्लारी सीट से विधायक रह चुके है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement