होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

बस्तर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, नड्डा बोले-'बघेल को आराम दो, भाजपा को काम दो' कांग्रेस का नाम ही छलावा,

Featured Image

admin

Updated At: 12 Feb 2023 at 12:57 AM

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, कांग्रेस का नाम ही छलावा है। उनका एक-एक नेता लटकाना, भटकाना ही कांग्रेस की नीति है। कांग्रेस छलावे के लिए ही बनी है। वो लोगों को भटकाने के लिए बने हैं। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता सागर साहू की हत्या को लेकर कहा कि, जब से कांग्रेस की सरकार आई है, यहां नक्सली हमले बढ़ गए हैं। जब रमन सिंह की सरकार थी तो सुख-चैन था। कल तक मन बहुत उत्साहित था, जो कल रात घटना हुई, उससे मन बहुत द्रवित है। जेपी नड्डा शनिवार को जगदलपुर में सभा को संबोधित कर रहे थे। लालबाग मैदान में हो रही जनसभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि, क्या ये सच्चाई नहीं है, कि जब से भूपेश बघेल की सरकार आई है, नक्सली हमले बढ़े हैं। यह इनके प्रशासन के बारे में दर्शाता है। जब डॉ. रमन सिंह की सरकार थी तो सुख, शांति, चैन और अमन था। सब लोगों के लिए काम हो रहा था। उन्होंने कहा कि, अब समय आ गया है कि बघेल को आराम दो और भारतीय जनता पार्टी को काम दीजिए। कहा कि, मैं डॉक्टर रमन के माध्यम से यह बताना चाहता हूं कि कांग्रेस का नाम ही छलावा है। कांग्रेस का कोई नेता यह करे तो अचरज की बात ही नहीं है। नड्डा ने कहा कि, हम विकास के लिए बने हैं, वह विकास को अवरुद्ध करने के लिए बने हैं। हम लोगों के विकास को आगे बढ़ाने के लिए बने हैं, वह लोगों को भटकाने के लिए बढ़े हैं। उनका लक्ष्य है कि फूट-डालो और राजनीति करो। इसमें कोई अचरज की बात नहीं है। हम गर्व और गौरव से कह सकते हैं कि जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने तब छत्तीसगढ़ बना। उन्होंने जो कहा था, वह किया। मुझे याद है, जब स्वर्गीय राजीव गांधी और उनका परिवार यहां पिकनिक मनाने आते थे। जब वहां गर्मी ज्यादा हो गई, तो यहां का आनंद लेने आ जाते। कभी यहां के दूर-दराज के इलाकों की सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि, रमन सिंह के समय में जो काम हुआ, उसे बताना चाहता हूं। उजाले का महत्व तभी समझ में आता था, जब अंधेरे में रहे हों। यहां बिजली नहीं आती थी। रमन सिंह सरकार ने छत्तीसगढ़ को पावर कट फ्री स्टेट बनाया। हम छाती ठोककर इस बात को कह सकते हैं। हम आपसे यह कहते हैं कि भूपेश का पावर कट कर दो। इस राज्य को आगे बढ़ाने का काम करो। जब रमन सिंह ने सरकार संभाली तो उस समय छत्तीसगढ़ का बजट सात हजार करोड़ का था। जब उन्होंने सरकार छोड़ी तो उस समय बजट 83 हजार 169 करोड़ का बजट था। यह है विकास की कहानी। काम करने वालों की कहानी। आप सबको मालूम है कि चावल एक रुपये में दिया गया और 48 लाख परिवारों को चावल बांटा गया। वन अधिकार, जमीन पर अधिकार अगर आदिवासियों का दिया तो रमन सिंह ने दिया। तीन लाख 35 हजार वन अधिकार पत्र बांटे गए। भाजपा सरकार में दंतेवाड़ा में प्रयास स्कूल खोला गया। छात्रावासी स्कूल खोला गया, जिसमें बच्चे-बच्चियों को पढ़ने के लिए व्यवस्था की गई है। आदिवासियों भाइयों की पढ़ाई के लिए विशेष स्कूल खोले गए। दंतेवाड़ा में एजुकेशन सिटी खोली गई। इसमें 13 विभिन्न संस्थान खुले, उसमें एक इंजीनियरिंग कॉलेज भी खुला। गौरव से कह सकता हूं कि जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज खोला।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement