होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

भाजपा ने अपने संविधान में किया बदलाव,संसदीय बोर्ड आपातकालीन परिस्थितियों में कार्यकाल और उसके विस्तार सहित भाजपा अध्यक्ष से जुड़े फैसले ले सकेगा

Featured Image

admin

Updated At: 19 Feb 2024 at 04:39 AM

पीएम श्री योजना अंतर्गत पहाड़ी कोरवा छात्रावास के निर्माण में नाबालिक बच्चों से कराया मजदूरी , हेडमास्टर निलंबित भाजपा ने पार्टी संविधान में बदलाव किया गया है। इसके तहत पार्टी का संसदीय बोर्ड आपातकालीन परिस्थितियों में कार्यकाल और उसके विस्तार सहित भाजपा अध्यक्ष से जुड़े फैसले ले सकेगा। भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के आखिरी दिन संविधान में बदलाव का प्रस्ताव पारित किया गया। यह प्रस्ताव पार्टी महासचिव सुनील बंसल की ओर से पेश किया गया। पार्टी के मौजूदा संविधान के अनुसार, कम से कम 50 फीसदी राज्यों में संगठन चुनाव के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकता है। राज्य भाजपा संगठन का चुनाव जिला निकायों आदि के चुनावों पर भी निर्भर है। सूत्रों ने कहा कि पार्टी जब विधानसभा या लोकसभा चुनावों की तैयारी में व्यस्त रहती है तो आंतरिक चुनावों के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना कठिन होता है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि पार्टी ने संशोधन के पीछे विवरण और वजह के बारे में विस्तार से नहीं बताया है। लेकिन, सूत्रों ने कहा कि इसका ताल्लुक उसके अध्यक्षों की भविष्य की नियुक्तियों से हो सकता है। छत्तीसगढ़ में पीएम श्री योजना का शुभारंभ 19 फरवरी को ऐसे होता है अध्यक्ष का चुनाव भाजपा के संविधान की धारा 19 में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की पूरी प्रक्रिया बताई गई है। पार्टी अध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रीय परिषद करती है। हालांकि भाजपा में अभी तक आम सहमति से ही अध्यक्ष बनते आए हैं और चुनाव की नौबत नहीं आई। भाजपा का अध्यक्ष बनने के लिए जरूरी है कि व्यक्ति कम से कम 15 साल तक पार्टी का प्राथमिक सदस्य रहे। अध्यक्ष के निर्वाचन मंडल में राष्ट्रीय परिषद और प्रदेश परिषद शामिल होती हैं। निर्वाचक मंडल के कुल 20 सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष की योग्यता रखने वाले व्यक्ति के नाम का प्रस्ताव रखते हैं। यह संयुक्त प्रस्ताव कम से कम 5 ऐसे प्रदेशों से भी आना जरूरी है, जहां राष्ट्रीय परिषद के चुनाव संपन्न हो चुके हों। पार्टी के संविधान की धारा 21 के मुताबिक, कोई भी सदस्य 3-3 वर्ष के लगातार 2 कार्यकाल तक ही अध्यक्ष रह सकता है। दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 2024 नई दिल्ली के भारत मंडपम प्रगति मैदान में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित हुई लोकसभा संयोजक एवं विधायक गोमती साय सीएम और उपमुख्यमंत्रियों की हुई बैठक अधिवेशन के समापन के बाद भाजपा के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक हुई। इसमें आगामी लोकसभा चुनावों में 370 सीटें जीतने की पार्टी की रणनीति और शासन के मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नड्डा भी बैठक में शामिल हुए। बाद में पीएम ने सोशल मीडिया पर कहा कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक हुई। राज्यों के विकास पथ को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई ताकि विकसित भारत के निर्माण में हम डबल इंजन का लाभ उठा सकें। नरेंद्र मोदी आगामी 20 फरवरी को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के महराजपुर स्थित नवीन केंद्रीय विद्यालय भवन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेता अगले कुछ हफ्ते में हो सकते हैं शामिल पार्टी के कुछ नेताओं ने संकेत दिए कि कांग्रेस समेत विभिन्न दलों के कई नेता अगले कुछ हफ्तों में पार्टी में शामिल हो सकते हैं। पार्टी इन नेताओं को लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतने के मकसद से शामिल करेगी। पार्टी के एक नेता ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ अपने बेटे नकुल नाथ समेत पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement