Ranchi Bandh : : भाजपा नेता अनिल टाइगर की निर्मम हत्या, 27 मार्च को रांची बंद का ऐलान

Faizan Ashraf
Updated At: 26 Mar 2025 at 07:56 PM
Anil Tiger’s Murder: Ranchi Bandh on March 27
रांची: भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण जिला महामंत्री एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो (टाइगर) की अपराधियों द्वारा गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
इस नृशंस हत्या के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 27 मार्च (बुधवार) को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रांची बंद का आह्वान किया गया है। भाजपा ने कार्यकर्ताओं और आम जनता से बंद को सफल बनाने की अपील की है।
शांतिपूर्ण रहेगा बंद
भाजपा ने स्पष्ट किया है कि यह बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। पार्टी कार्यकर्ता शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर एकत्र होकर आम जनता से इस बंद में सहयोग की अपील करेंगे।
न्याय की मांग
भाजपा नेताओं ने प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
रांची में इस बंद को लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। वहीं, इस हत्याकांड को लेकर भाजपा ने बड़ा आंदोलन खड़ा करने के संकेत दिए हैं।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement