रणवीर को बॉलीवुड में ब्रेक दिलाने में भूमि पेडनेकर का बड़ा हाथ, एक्टर बोले- वह न होतीं तो...

admin
Updated At: 22 Feb 2023 at 07:56 PM
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है। हालांकि उन्हें बॉलीवुड में एंट्री किसके जरिए मिली, इस बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। रणवीर सिंह ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने ब्रेक मिलने को लेकर बात की है। उन्होंने इसके बारे में नेटफ्लिक्स के शो द रोमैंटिक्स में बताया।रणवीर सिंह ने बताया कि उन्हें ब्रेक दिलाने में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का बहुत बड़ा हाथ है। उस दौरान भूमि ने एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा था। रणवीर ने कहा कि कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने उनकी तस्वीरें फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा को दिखाई थी। हालांकि, आदित्य को मैं कुछ खास गुड लुकिंग या अट्रैक्टिव नहीं लगा था। कास्टिंग डायरेक्टर शानू की जिद के कारण मेरा स्क्रीन टेस्ट लिया गया। रणवीर ने बताया कि मुझे सीन शानू की असिस्टेंट ने समझाए थे, जो कोई और नहीं भूमि पेडनेकर थीं। रणवीर ने बताया कि वह वाकई में प्रोफेशनल थीं, उन्होंने मेरे लिए चीजों को आसान कर दिया। उन्होंने मेरे लिए और सीन में मेरे साथी की भूमिका अदा की थी। रणवीर ने आगे कहा कि यह भूमि के कारण ही था, जो मैं बैंड बाजा बरात के लिए इतना अच्छा ऑडिशन दे पाया था। आदित्य चोपड़ा ने ऑडिशन देखा और उसके बाद शाम को तुरंत बोर्ड पर ले लिया।बता दें कि द रोमैंटिक्स की शुरुआत 14 फरवरी को यश चोपड़ा की याद में किया था। इसे विश्व स्तर पर रिलीज किया गया है। यश चोपड़ा को रोमांटिक फिल्मों का जनक कहा जाता है। वहीं, इस शो का निर्देशन स्मृति मूंदड़ा ने किया। वह इंडियन मैचमेकिंग और नेवर हैव आई एवर की फ्रेंचाइजी हैं, जिन्होंने नेटफ्लिक्स के इस शो से वापसी की है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement