आज असम में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी का 17 जिलों को कवर करने का लक्ष्य

admin
Updated At: 18 Jan 2024 at 01:26 PM
राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज असम में प्रवेश करेगी। शिवसागर जिले से शुरू होकर यह यात्रा असम के 17 जिलों से गुजरेगी और 833 किमी का सफर तय करेगी। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा में असम पर खास फोकस है। असम में यात्रा आठ दिनों तक चलेगी। असम के शिवसागर जिले के अमगुरी और जोरहाट जिले के मारियानी इलाके में राहुल गांधी दो जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे। साथ ही जनसभा से पहले राहुल गांधी अमगुरी और मारियानी में रोड शो भी करेंगे। असम में यात्रा सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली से भी गुजरेगी। बता दें, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कारण असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने 18 जनवरी और 19 जनवरी को जोरहाट और डेरगांव में अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
25% छात्र कक्षा दो की पुस्तक पढ़ने में असमर्थ, 14-18 आयु वर्ग के 34745 बच्चों पर किया गया सर्वेक्षण
नगा राजनीतिक मुद्दे के समाधान के लिए 9 वर्षों में कुछ नहीं हुआ...
राहुल गांधी ने बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान नगालैंड के मोकोकचुंग शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नगा राजनीतिक मुद्दे का समाधान ढूंढ़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 वर्षों में कुछ नहीं किया। इस मुद्दे को लेकर 2015 में एक ढांचागत समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। राहुल ने कहा कि नगा लोगों को भरोसे में लिए और उनसे चर्चा किए बिना इस समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता है। राहुल ने कहा कि यह मुद्दा गंभीर और इसका समाधान आवश्यक है। कहा कि नौ साल पहले प्रधानमंत्री ने जो वादा किया था वह नगा लोगों के लिए एक खोखला वादा है।
51 हजार परिवारों को मानस वितरण कर कांकेर सांसद मंडावी ने छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
कांग्रेस ने चुनाव घोषणापत्र के लिए मांगे सुझाव
कांग्रेस ने बुधवार को एक वेबसाइट और ई-मेल आईडी जारी कर 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। पार्टी की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष पी चिदंबरम ने कहा, यह कवायद लोगों से सुझाव प्राप्त करने के लिए है। यह जन घोषणापत्र होगा।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement