होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

मन्नत हो या प्रतीक्षा, सेलेब्स क्या सोचकर रखते हैं अपने बंगलों के नाम?

Featured Image

admin

Updated At: 18 Nov 2022 at 07:53 PM

अपना घर हर किसी का सपना होता है। अपने घर को सजाना, उसे नाम देना, घर में महंगे और लग्जरी सामान हर कोई रखना चाहता है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हमेशा अपनी लग्जरी जिंदगी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें महंगी चीजों का शौक होता है और वह अपने घरों को बेहद खूबसूरती से सजाते हैं। इनके घर भी किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं होते हैं। इसके अलावा बहुत से सेलेब्स अपने घरों को नाम भी बहुत अलग देते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड सितारों के घरों के नाम के पीछे की कहानी बताने जा रहे हैं। अजय देवगन का मुंबई के जुहू इलाके में बेहद लग्जरी बंगला है। यहां वह अपनी पत्नी काजोल और बच्चों के साथ रहते हैं। अजय ने अपने बंगले का नाम शिव शक्ति रखा है। दरअसल अजय भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं। उनको अक्सर शिव जी की पूजा करते भी देखा जा सकता है। इसी वजह से अजय ने अपने बंगले का नाम शिव शक्ति रखा है। शाहरुख खान का बंगला मन्नत बेहद खूबसूरत और लग्जीरियस है। इस घर में वह अपनी पत्नी गौरी और बच्चों के साथ रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख जब यस बॉस की शूटिंग कर रहे थे, तो एक गाना इस घर के सामने फिल्माया गया था। तब उन्होंने ये बंगला अपनी पत्नी को देने का मन बना लिया था। उस समय गौरी प्रेग्नेंट थी, तब शाहरुख ने सोचा था कि अगर उनकी बेटी हुई तो वह उसका नाम सुहाना या फिर मन्नत रखेंगे। लेकिन जब बाद में उनको बेटी हुई तो शाहरुख ने बेटी का नाम सुहाना रख दिया और घर का नाम मन्नत।अमिताभ बच्चन मुंबई में दो बंगलों के मालिक हैं जलसा और प्रतीक्षा। प्रतीक्षा का नाम अमिताभ के माता-पिता ने रखा था। ये नाम अमिताभ बच्चन की एक कविता से लिया गया है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement