होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड, लगाए 20 छक्के

Featured Image

admin

Updated At: 29 Oct 2023 at 12:35 AM

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में शनिवार (28 अक्तूबर) को तूफानी बल्लेबाजी की। कंगारूओं ने 49.2 ओवर में 388 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने शानदार शतक लगाया। वहीं, विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर ने तूफानी अर्धशतक लगाया। हेड ने 67 गेंद पर 109 रन और वॉर्नर ने 65 गेंद पर 81 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड बने। वॉर्नर और हेड ने मिलकर कई उपलब्धियां हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी में कुल 20 छक्के लगाए। ट्रेविस हेड ने सात, डेविड वॉर्नर ने छह, कप्तान पैट कमिंस ने चार और ग्लेन मैक्सवेल ने दो छक्के लगाए। जोश इंगलिश ने एक छक्का लगाया। एक वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगे हैं। कंगारू टीम ने इससे पहले 2013 में भारत के खिलाफ बंगलूरू में 19 और 2023 में बंगलूरू के मैदान पर ही पाकिस्तान के खिलाफ 19 छक्के लगाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 2007 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में 16 और 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में 16 छक्के उड़ाए थे। विश्व कप के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाए वाली टीम टीम खिलाफ जगह साल छक्के इंग्लैंड अफगानिस्तान। मैनचेस्टर 2019 25 ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड धर्मशाला 2023 20 वेस्टइंडीज जिम्बाब्वे कैनबरा 2015 19 ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान बंगलूरू 2023 19 दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश मुंबई 2023 19 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा स्कोर ऑस्ट्रेलिया ने 388 रन बनाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इससे पहले 2016 में उसने कैनबरा में पांच विकेट पर 378 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप में उसका यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। उसने 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ पर्थ में छह विकेट पर 417 रन बनाए थे। वहीं, 2023 में नीदरलैंड के खिलाफ दिल्ली में आठ विकेट पर 399 रन बनाए थे। विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाए वाले बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने इस मैच में छह और ग्लेन मैक्सवेल ने दो छक्के लगाए। दोनों बल्लेबाज विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में टॉप-5 में पहुंच गए हैं। वॉर्नर और मैक्सवेल ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा। वॉर्नर के विश्व कप में 36 और मैक्सवेल के 33 छक्के हो गए। पोंटिंग ने 31 छक्के लगाए थे। वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल (49) पहले, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (40) दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स (37) तीसरे पायदान पर हैं। हेड ने 59 गेंद पर लगाया शतक ट्रेविस हेड ने इस मैच में 59 गेंद पर ही शतक पूरा कर लिया। वह वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में चौथे स्थान पर आ गए। ग्लेन मैक्सवेल ने इसी विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ दिल्ली में 40 गेंद पर शतक लगाया था। दूसरे स्थान पर मैक्सवेल ही हैं। उन्होंने 2015 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ सिडनी में 51 गेंद पर शतक लगाया था। जेम्स फॉकनर ने बंगलूरू में भारत के खिलाफ 2013 में 57 गेंद पर सैकड़ा पूरा किया था।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement