होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

अरविंद केजरीवाल की कल बिलासपुर में जनसभा, पंजाब सीएम भगवंत मान भी होंगे साथ

Featured Image

admin

Updated At: 02 Jul 2023 at 02:19 AM

छत्तीसगढ़ में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा से लेकर कांग्रेस तक एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। केंद्रीय मंत्रियों के दौरों के साथ अब आप (आम आदमी पार्टी ) नेता भी प्रदेश में किस्मत आजमाने आ रहे हैं। इसी के तहत आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बिलासपुर में जनसभा करेंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य वरिष्ठ नेता भी आएंगे। इसे लेकर प्रदेश कार्यकारिणी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाली जनसभा में आप दिल्ली और पंजाब के गवर्नेंस के मॉडल के आधार पर जनता को रिझाने का प्रयास करेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, जैसे कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पार्टी अपना छत्तीसगढ़ ब्लू प्रिंट जनता के बीच रखेगी। बिलासपुर संभाग की 24 सीटों पर आम आदमी पार्टी की नजर है। जिसमें 13 सीटों पर कांग्रेस काबिज है। सात सीटों पर भाजपा तो वहीं दो सीट पर बहुजन समाजवादी पार्टी और एक सीट पर जोगी कांग्रेस का कब्जा है। राज्य की दोनों ही प्रमुख पार्टियों के साथ तीसरे विपक्ष के रूप में उभरी आम आदमी पार्टी की नजर बिलासपुर संभाग पर है। ऐसे में आम आदमी पार्टी अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहारे जनता के बीच पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रही है। जिससे आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल सके। फिलहाल माना जा रहा है कि इस बार का मुकाबला रोमांचक हो सकता है। आप के बढ़ते जनाधार को देखकर संभावना है कि बड़ी पार्टियों को नुकसान पहुंचा सकती है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement