होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

प्रदेश-व्यापी सुशासन तिहार 2025 का आगाज़ आज से: : 8 से 11 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में आमजन से लिए जाएंगे आवेदन

Featured Image

Faizan Ashraf

Updated At: 08 Apr 2025 at 07:48 AM

मुख्यमंत्री का संदेश: पारदर्शिता, तत्परता और संवाद ही सुशासन का आधार

रायपुर,

छत्तीसगढ़ में सुशासन की दिशा में एक नई पहल करते हुए सुशासन तिहार 2025 का शुभारंभ 8 अप्रैल से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में शुरू हो रहे इस व्यापक जनभागीदारी अभियान का उद्देश्य है—जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित समाधान, शासन के प्रति विश्वास की पुनर्स्थापना, और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना।

यह तिहार तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा और 31 मई 2025 तक चलेगा।

प्रथम चरण: 8 से 11 अप्रैल

ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में आम जनता से सीधे आवेदन लिए जाएंगे।

ऑनलाइन पोर्टल और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से भी आवेदन प्राप्त होंगे।

विकासखंड एवं जिला मुख्यालयों में ‘समाधान पेटी’ स्थापित कर आवेदन संग्रहित किए जाएंगे।

अटल निर्माण वर्ष की प्रेरणा

यह वर्ष राज्य के लिए विशेष है क्योंकि छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना की रजत जयंती मना रहा है। साथ ही, यह भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी का वर्ष भी है। राज्य सरकार इसे "अटल निर्माण वर्ष" के रूप में मना रही है। सुशासन तिहार इस ऐतिहासिक वर्ष को समर्पित एक विशेष पहल है।

आवेदनों का त्वरित निवारण सुनिश्चित

सभी प्राप्त आवेदनों को डिजिटल रूप में दर्ज कर संबंधित विभागों को सौंपा जाएगा। एक माह के भीतर हर आवेदन का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। राज्य और जिला स्तर पर समीक्षा की जाएगी।

तीसरा चरण: समाधान शिविरों का आयोजन

प्रत्येक जिले में 8 से 15 ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर लगाए जाएंगे।

नगरीय निकायों में भी आवश्यकता अनुसार शिविर होंगे।

शिविरों में आमजन को आवेदन की स्थिति की जानकारी दी जाएगी।

कई मामलों का समाधान शिविर में ही किया जाएगा, अन्य मामलों को एक माह में सुलझाकर सूचना दी जाएगी।

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन प्रपत्र भी वितरित होंगे।

जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी

मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, मुख्य सचिव, प्रभारी सचिव, सांसद-विधायक एवं वरिष्ठ अधिकारी शिविरों में भाग लेंगे।

आमजन से सीधा संवाद किया जाएगा।

विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण और फीडबैक लिया जाएगा।

कार्यों की वास्तविकता का मूल्यांकन औचक निरीक्षणों से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की अपील

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस जनसरोकार अभियान से जुड़ें और शासन-प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार 2025, पारदर्शिता, तत्परता और संवाद पर आधारित एक सशक्त पहल है, जो छत्तीसगढ़ को सुशासन के नए आयाम की ओर अग्रसर करेगी।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement