मंगल ग्रह से धरती पर आया भावुक सन्देश " मेरी ताकत कम हो रही है, मेरी ओर से भेजी गई शायद आखिरी तस्वीर हो"

admin
Updated At: 21 Dec 2022 at 03:43 PM
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का मंगल इनसाइट लैंडर अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है। लैंडर ने धरती पर एक भावुक संदेश भेजकर कहा है कि उसी ताकत कम हो रही है। नासा इनसाइट लैंडर के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में एक मंगल की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा गया है, 'मेरी ताकत वास्तव में कम हो रही है इसलिए यह शायद मेरी ओर से भेजी गई आखिरी तस्वीर हो। हालांकि मेरी चिंता मत करना, यहां मेरा समय उत्पादक और सुंदर रहा है। मेरे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद।'
इस ट्वीट के साथ ही माना जा रहा है कि नासा का चार साल का यह मिशन अब खत्म हो सकता है। नासा ने नवंबर में जानकारी दी थी कि धूल लैंडर की सतह पर जम गई है। इसने लैंडर की सारी ऊर्जा सोख ली है।
मंगल पर कदम रखने के बाद से इनसाइट लैंडर ने इस लाल ग्रह की कई बेहतरीन तस्वीरें भेजीं हैं। इसने जो जानकारियां भेजी हैं उसने मंगल के अंदरूनी हिस्सों को लेकर वैज्ञानिकों की समझ बदल दी है। इसके कारण भविष्य के मंगल मिशन अब नई समझ के साथ होंगे।
2018 में मंगल पर कदम रखने वाले इनसाइट लैंडर ने अपना काम बखूबी पूरा किया। नासा ने मंगल की संरचना को समझने और ग्रह टेक्टोनिकली कितना सक्रिय है यह पता करने का काम इनसाइट लैंडर को सौंपा था।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement