एक सप्ताह में 9.11 लाख करोड़ घटी अदाणी समूह की पूंजी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस से भी रह गया कम

admin
Updated At: 04 Feb 2023 at 05:13 PM
हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से अदाणी समूह की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। समूह की 11 में से सात कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को भी भारी गिरावट जारी रही। लगातार गिरावट से समूह का कुल बाजार पूंजीकरण 9.11 लाख करोड़ रुपये घटकर अब 10.09 लाख करोड़ रुपये रहा गया है जो 24 जनवरी को 19.20 लाख करोड़ रुपये था। 1.80 लाख करोड़ रुपये के साथ अदाणी इंटरप्राइजेज समूह की सबसे बड़ी कंपनी है। समूह का कुल पूंजीकरण अब अकेले रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के 15.75 लाख करोड़ और टीसीएस के 12.74 लाख करोड़ रुपये से भी कम हो गया है।
अदाणी इंटरप्राइजेज में 50 फीसदी उतार-चढ़ाव
अदाणी इंटरप्राइजेज के शेयर में शुक्रवार को 50 फीसदी का उतार-चढ़ाव देखा गया। सुबह के सत्र में यह शेयर टूटकर 1,017 रुपये पर आ गया था। बृहस्पतिवार को 1,564 रुपये पर बंद हुआ था। हालांकि, बाद में यह गिरावट थम गई और शेयर 1.25 फीसदी बढ़कर 1,584 रुपये पर बंद हुआ। इसी कंपनी का 20 हजार करोड़ रुपये का फॉलोऑन पब्लिक ऑफर आया था, जिसे कंपनी ने पूरी तरह से भरने के बाद भी वापस ले लिया।
एक सप्ताह में 58 फीसदी तक टूटे शेयर
24 जनवरी के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में 58 फीसदी तक की गिरावट आई है। अदाणी इंटरप्राइजेज का शेयर 54 फीसदी गिरकर 1,584 रुपये पर, अदाणी पोर्ट का शेयर 34 फीसदी गिरकर 498 रुपये पर आ गया। ट्रांसमिशन का शेयर 49 फीसदी, ग्रीन एनर्जी का शेयर 51 फीसदी और टोटल गैस का शेयर 58 फीसदी टूट गया है।
शुक्रवार को सिर्फ चार कंपनियों में बढ़त
एनएसई में ज्यादा खरीदी-बिक्री
अदाणी के शेयरों में ज्यादा कारोबार एनएसई में हो रहा है। इसी वजह से एनएसई में गिरावट भी रही। बुधवार और बृहस्पतिवार को जब सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ था, तब भी एनएसई में गिरावट रही। बुधवार को सेंसेक्स 158 अंक बढ़ा था, जबकि एनएसई में 45 अंकों की गिरावट थी। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 224 अंक बढ़ा था, लेकिन निफ्टी मामूली गिरावट में था।
शेयर | तेजी-गिरावट |
अदाणी इंटरप्राइजेज | 1.25 फीसदी |
अदाणी पोर्ट | 7.98 फीसदी |
अदाणी पावर | -5 फीसदी |
अदाणी ट्रांसमिशन | -10 फीसदी |
अदाणी ग्रीन | -10 फीसदी |
अदाणी टोटल गैस | -5 फीसदी |
अदाणी विल्मर | -4.99 फीसदी |
एनडीटीवी | -4.98 फीसदी |
एसीसी | 4.39 फीसदी |
अंबुजा सीमेंट | 6.03 फीसदी |
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement