होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

छत्तीसगढ़ बीजेपी के 21 प्रत्याशियों के बारे में जिन्हें मिला है टिकट,देखें सियासी सफर

Featured Image

admin

Updated At: 18 Aug 2023 at 11:54 AM

गुरुवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में हुई। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। गुरुवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में हुई। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इसमें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया। हालांकि चर्चा ये भी है कि करीब आधी सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं। फिलहाल, बीजेपी ने 21 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कमजोर सीटों पर फोकस सूत्रों के अनुसार, बीजेपी जिन सीटों पर कमजोर है, वहां पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। वहीं, इस बार जाति समीकरण को भी प्राथमिकता देकर लिस्ट जारी की गई है। पिछली बार के मुकाबले इस बार पहली सूची जल्दी जारी की गई है। ऐसे में भरपूर समय मिलने से पार्टी को चुनाव के पक्ष में माहौल बनाने का समय मिल गया है। उम्मीदवारों को चुनावी तैयारियों में जुटने निर्देशित उम्मीदवारों को चुनावी तैयारियों में जुट जाने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं आयकर, पारिवारिक संपत्ति विवरण, अपराधिक केस की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, प्रमाण पत्र आदि एकत्र करने के लिए कहा गया है। जिससे दस्तावेज पुख्ता रहे और नामांकन पत्र रद्द करने की नौबत न आए। जानिए छत्तीसगढ़ बीजेपी के 21 प्रत्याशियों के बारे में- प्रेमनगर: भूलन सिंह मरावी को बीजेपी ने टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के खेलसाय सिंह यहां से विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के विजय प्रताप सिंह को हराया था। भटगांव: लक्ष्मी राजवाड़े को बीजेपी ने टिकट दिया है। कांग्रेस के परसनाथ राजवाड़े यहां से विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी की रजनी त्रिपाठी को हराया था। प्रतापपुर: इस बार शकुंतला सिंह पोर्थे को बीजेपी ने टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के प्रेमसाय सिंह टेकाम यहां से विधायक हैं। उन्होंने पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा को हराया था। रामानुजगंज: रामविचार नेताम को बीजेपी ने टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के बृहस्पत सिंह यहां से विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी के रामकिशुन सिंह को हराया था। लुंड्रा: प्रबोध मिंज को बीजेपी ने टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के डॉ. प्रितम राम यहां से विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के विजयनाथ सिंह को हराया था। खरसिया: महेश साहू को बीजेपी ने इस बर टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के उमेश पटेल यहां से विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी महामंत्री ओपी चौधरी को हराया था। धरमजयगढ़: बीजेपी ने इस बार हरिश्चंद्र राठिया को टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया यहां से विधायक हैं। उन्होंने लिनव बिरजु राठिया को हराया था। कोरबा: बीजेपी ने इस बार लखनलाल देवांगन को टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के जयसिंह अग्रवाल यहां से विधायक और मंत्री हैं। उन्होंने बीजेपी के विकास महतो को हराया था। मरवाही: इस बार बीजेपी ने प्रणव कुमार मरपच्ची को टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी के डॉ गंभीर सिंह को हराया था। सरायपाली: बीजेपी ने इस बार सरला कोसरिया को टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के किस्मत लाल नंद यहां से विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी के श्याम तांडो को हराया था। खल्लारी: बीजेपी ने इस बार अलका चंद्राकर को टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के द्वारिकाधीश यादव यहां से विधायक हैं। जिन्होंने बसपा की मोनिका साहू को हराया था। अभनपुर: बीजेपी ने इस बार इंद्र कुमार साहू को टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के धनेंद्र साहू यहां से विधायक हैं। उन्होंने भाजपा के चंद्रशेखर साहू को हराया था। राजिम: बीजेपी ने इस बार रोहित साहू को टिकट देकर भरोसा जताया है। वर्तमान में कांग्रेस के अमितेश शुक्ला यहां से विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी के संतोष उपाध्याय को हराया था। सिहावा: बीजेपी ने इस बार श्रवण मरकाम टिकट दिया है। वर्तमान में डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव यहां से विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी के पिंकी शिवराज शाह को हराया था। डौंडीलोहारा: बीजेपी ने इस बार देव हलवा ठाकुर को टिकट दिया है। वर्तमान में यहां से अनिला भेड़िया विधायक और मंत्री हैं। उन्होंने लाल महेंद्र सिंह टेकाम को हराया था। पाटन: बीजेपी ने इस बार पाटन से सांसद विजय बघेल को टिकट दिया है, वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां से विधायक हैं। इन्होंने बीजेपी के मोतीलाल साहू को हराया था। खैरागढ़: बीजेपी ने इस बार बीजेपी ने विक्रांत सिंह को टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा यहां से हैं। उन्होंने भाजपा के कोमल जंघेल को हराया था। खुज्जी: बीजेपी ने इस बार गीता घटी साहू को टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस की विधायक चन्नी साहू हैं। उन्होंने भाजपा के हीरेंद्र कुमार साहू को हराया था। मोहला-मानपुर: बीजेपी ने इस बार संजीव साहा को टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के इंद्रशाह मंडावी यहां से विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी के कंचन लाल मौर्य को हराया था। कांकेर: बीजेपी ने इस बार आशाराम नेताम को टिकट दिया है। वर्तमान में शिशुपाल शोरी कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी के हीरा मरकाम को हराया था। बस्तर: बीजेपी ने इस बार मनीराम कश्यप को मैदान में उतारा है। वर्तमान में कांग्रेस के लखेश्वर बघेल यहां से विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी के डॉक्टर सुभाऊ कश्यप को हराया था एक नजर में सरगुजा संभाग के प्रत्याशी प्रेमनगर- विधानसभा-अनारक्षित भूलन सिंह मरावी- 50 वर्ष भाजपा ने सामान्य सीट प्रेमनगर से आदिवासी वर्ग के भूलन सिंह मराबी को प्रत्याशी बनाया है। भूलन सिंह मराबी पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। वे रामानुजनगर क्षेत्र से 2015 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर आए थे। वे भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष के भी उम्मीद्वार थे। क्रास वोटिंग के कारण भूलन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हार गए थे। वे वतर्मान में भाजपा संगठन के अन्य दायित्व भी संभाल रहे हैं। भूलन सिंह मरावी ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरूआत अपने गृहक्षेत्र पटना ग्राम पंचायत, रामानुजनगर जिला सूरजपुर से की थी, जहां से वे कई बार सरपंच रहे। भूलन सिंह भाजपा के सभी लोगों के बीच सर्वमान्य हैं। भटगांव- अनारक्षित लक्ष्मी राजवाड़े-30 वर्ष वर्तमान में सूरजपुर जिला पंचायत की सदस्य हैं। लटोरी-सिलफिली क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं। वे वर्तमान में सूरजपुर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं। पूर्व में वे सूरजपुर जनपद में सदस्य रही हैं। बहुत कम समय में लक्ष्मी राजवाड़े ने भाजपा में अपनी पैठ बनाई। उनके पति ठाकुर राजवाड़े सूरजपुर जिले में ही ग्राम पंचायत में सचिव हैं। इनका निवास लटोरी क्षेत्र में है। लक्ष्मी राजवाड़े के नाम पर भी लगभग सर्वसम्मति बने रहने की संभावना है। प्रतापपुर विधानसभा- अजजा शकुंतला पोर्ते-44 शकुंतला पोर्ते पेशे से अधिवक्ता हैं और वर्तमान में वे भाजपा महिला मोर्चा बलरामपुर की अध्यक्ष हैं। शकुंतला पोर्तें लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं। वह तेज तर्रार भाजपा नेत्री मानी जाती हैं। उनके पति सरगुजा जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। लुंड्रा विधानसभा प्रबोध मिंज-56 वर्ष प्रबोध मिंज वर्तमान में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं नगर निगम अंबिकापुर में नेता विपक्ष हैं। प्रबोध मिंज सिविल इंजीनियर हैं। वे अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के दो बार महापौर रहे। वे वर्ष 2004 से वर्ष 2009 एवं वर्ष 2009 से वर्ष 2014 तक नगर निगम अंबिकापुर के महापौर रहे। रमन सरकार में प्रबोध िंमज अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य भी रहे हैं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement