भारत जोड़ो पदयात्रा में नंगे पांव चली छत्तीसगढ़ की बेटी आशिका कुजूर, बगीचा जनपद पंचायत में हैं सभापति

admin
Updated At: 21 Sep 2022 at 02:46 PM
कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा में किसानों के समर्थन छत्तीसगढ़ की बेटी आशिका कुजूर नंगे पैर शामिल हुई। आशिका जशपुर जनपद पंचायत सभापति भी हैं। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। जशपुर जिले में बगीचा जनपद पंचायत की सदस्य और सभापति आशिका कुजूर ने बताया कि किसानों के हित को समर्पित करते हुए उसने नंगे पैर चलने का फैसला किया था। आशिका कुजूर के अलावा क्रांति बंजारे, जशपुर से रत्ना पैकरा, चौलेश्वर चंद्राकर, आदित्य भगत और रामेश्वर चक्रधारी भारत यात्री के रूप में छत्तीसगढ़ से शामिल हैं।
[video width="640" height="352" mp4="https://admin.cgnow.in/wp-content/uploads/2022/09/VID-20220919-WA0007.mp4"][/video]
आशिका ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब उन्हें देश के आखिरी छोर कन्याकुमारी से पदयात्रा करने का मौका मिला है। जब लोगों का स्नेह मिलने लगा तो अच्छा लगा। ऊर्जा दोगुनी हो गई है। इस यात्रा में किसानों के मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
उन्होंने बताया कि युवाओं के रोजगार और महंगाई को भी चर्चा का प्रमुख विषय बनाया गया है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पैदल चलने वालों ने अब तक 200 से अधिक किलोमीटर का सफर पूरा किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है जिसके कारण आदिवासी अब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
आशिका एक किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं और इस पर उन्हें गर्व हैं। वह किसान के संघर्ष और दर्द को महसूस करना चाहती है। आशिका ने बिना चप्पल पदयात्रा पूरी की ये पूरा दिन किसानों को समर्पित रहा। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय, रायपुर से पत्रकारिता कर चुकी आशिका यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई में कई पदों पर रह चुकी है। आशिका का कहना है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के आने से आदिवासी अब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जशपुर की बगीचा तहसील जहां से आती है वह घने जंगलों और पहाड़ों से घिरी हुई है। यहां के लोगों की आमदनी का जरिया खेती ही है।
साभार :-नईदुनिया, जागरण, आशिका कुजूर
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement