सामने आया कपल का क्यूट वीडियो,पति रणवीर सिंह के साथ बोट पर मस्ती करती नजर आईं दीपिका पादुकोण

admin
Updated At: 04 Nov 2022 at 06:08 PM
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' की वजह से खूब लाइमलाइट में हैं। बीते दिनों ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें दीपिका के अवतार को फैंस ने पसंद किया। टीजर में दीपिका धांसू एक्शन करती नजर आईं, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में आ गईं। दीपिका और रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड का यह खूबसूरत कपल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहा है। दरअसल, रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी लविंग वाइफ के साथ नजर आए। वीडियो की शुरुआत रणवीर सिंह के साथ ही होती है। सामने आए इस वीडियो में देखने को मिला कि दीपिका पादुकोण अपने पति के साथ मस्ती कर रही हैं और अभिनेता अपनी लविंग वाइफ से थोड़ा छेड़ भी रहे हैं। इस दौरान दोनों एक बोट में हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर ने दीपिका पादुकोण के लिए 'क्यूटी' भी लिखा। लुक की बात करें तो दीपिका ने व्हाइट टी शर्ट और ब्लैक शॉट कैरी किया है, जिसके साथ उन्होंने सफेद जूते और काले चश्मा से अपना लुक और अमेजिंग बनाया है। वहीं, रणवीर उनके साथ सफेद टी, ब्लैक ट्रैक पैंट में पीले रंग की चप्पल पहने हुए हैं। दोनों इस बोट में मौसम का मजा ले रहे हैं। बता दें कि दीपिका और रणबीर साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। बीते दिनों, यह अफवाह उठी थी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच अनबन शुरू हो गई है। हालांकि, यह खबरें गलत साबित हुईं।रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'सर्कस' में नजर आएंगे। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' अगले साल 10 फरवरी को साल 2023 में रिलीज होगी। वहीं, दीपिका 'पठान', 'जवान', 'फाइटर' में नजर आएंगी।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement