छत्तीसगढ़ पुलिस में 1100 पदों पर होगी भर्ती, गृह विभाग ने दी मंजूरी, यहां देखें आदेश

admin
Updated At: 13 Jan 2023 at 07:36 PM
नए साल में नौकरी का इतंजार कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। गृह विभाग ने छत्तीसगढ़ में 1100 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही पुलिस विभाग में 971 पदों पर भर्ती होगी। युवा लंबे समय से पुलिस भर्ती की राह देख रहे थे। हाल ही में पुलिस भर्ती कैंसिल होने से वे मायूस दिख रहे थे, लेकिन इस खबर से उनकी मायूसी दूर हो सकती है।
स्टेट लेवल के पदों पर होगी भर्ती पुलिस की इस भर्ती में मिनिस्ट्रियल स्टाफ भी शामिल हैं, जो कार्यालयीन काम करते हैं। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। स्टेट लेवल के पदों पर भर्ती होगी। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में बने 5 नए जिलों के लिए पुलिस सेटअप की मंजूरी भी मिल गई है। गृह विभाग ने सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गड़ई और सक्ती में नए पुलिस थानों और चौकियों के लिए पदों की स्वीकृति दे दी है। इन चारों नए जिलों में 1100 पदों पर भर्ती की जाएगी।
वहीं सीएम भूपेश बघेल ने पुलिस सब इंस्पेक्टर के 971 पदों पर भर्ती करने की भी घोषणा कर दी है। जल्द ही इन पदों पर भर्ती की जाएगी। मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि ये सब विधानसभा चुनाव 2023 को ध्यान में रखकर सीएम का चुनावी स्टंट है। आरक्षण मुद्दे पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने इस एसआई भर्ती पर रोक लगा दी थी।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement